इंडियाना क्रडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी का खजांची और सचिव गिरफ्तार

अधिक ब्याज का ऑफर देकर पैसे हड़पने के मामले में थे वांछित 
 
 | 
इंडियाना क्रडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी का खजांची और सचिव गिरफ्तार
यह दोनों तीन माह से फरार थे। 

उदयपुर 7 फरवरी 2020। उदयपुर के हिरणमगरी सेक्टर 11 स्थित अपेक्षा अपार्टमेंट में इंडियाना क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने और पैसे हड़पने के मामले में सवीना थाना पुलिस ने फरार चल रहे इंडियाना क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी के खजांची और एक मामले में अभियुक्त महिला सचिव को गिरफ्तार किया गया है। 

सवीना थाना पुलिस की टीम ने इंडियाना क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी के कोषाध्यक्ष लोकेश जैन पुत्र पारसमल जैन निवासी सर्वऋतु विलास और सचिव श्रीमती सीमा भटनागर निवासी सेक्टर 14 को गिरफ्तार किया है। यह दोनों तीन माह से फरार थे। 

उल्लेखनीय है की उक्त प्रकरण में इंडियाना क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष संतोष तनेजा को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चूका है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News