मावली में आदिवासी युवक की बाइक चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई
पिटाई के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
| Nov 13, 2021, 21:05 IST
गलती से ले गया था बाइक, पिटाई का वीडियो भी हुआ था वायरल
उदयपुर के मावली थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव के नज़दीक एक आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। मानसिक रूप से बीमार युवक गलती से अन्य युवक की बाइक ले गया था। इस पर उन्होंने चोर समझ कर पिटाई शुरू की दी।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद मावली थाना पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है। जानकारी के अनुसार सूरज सुथार और सुरेंद्र वैष्णव के खिलाफ मावली थाने में एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
मावली डिप्टी हनुवंत सिंह भाटी ने बताया कि यह युवक मानसिक रूप से बीमार है। ऐसे में वह सूरज और सुरेंद्र की बाइक लेकर चला गया था। बाइक में चाबी लगी थी। इसके बाद वह बाइक उठाकर ले गया। दोनों युवकों ने चोर समझ मानसिक रूप से बीमार आदिवासी युवक को पकड़ लिया और उसे लकड़ी और बेल्ट से पीट दिया।
