ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

ट्रक जब्त ,पुलिस कर रही आरोपी ड्राइवर की तलाश 
 | 
Tragic Udaipur Accident: Truck Crushes Couple on Bike

उदयपुर,23 अक्टूबर 2025 - ज़िले में उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर देबारी चौराहे के पास गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक ने दंपती को करीब 50 फीट तक घसीटा। महिला का सिर बुरी तरह कुचल गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

थानाधिकारी प्रतापनगर राजेंद्र चारण से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे नऊवा, चंदेसरा निवासी ओमगिरी गोस्वामी (48) और उनकी पत्नी पुष्पा (43) देबारी स्थित घाटा वाली माता के दर्शन कर सुखेर लौट रहे थे। देबारी चौराहे के पास पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए और ट्रक के आगे वाले हिस्से के नीचे आने से बुरी तरह कुचल गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को एमबी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक ओमगिरी सुखेर में गार्ड की नौकरी करता था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News