ट्विस्ट बार के बॉउन्सरों ने भाजपा नेता के साथ की मारपीट

भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश साहू के साथ मारपीट

 | 
twist bar

उदयपुर के शोभागपुरा स्थित टविस्ट बार विवादों के घेरे में आ गया है। रविवार को रात टविस्ट बार के बाउंसरों ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश साहू पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में भाजपा नेता का सिर फट गया जिससे उसको 6 टांके आये। 

भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश साहू ने बताया कि उसके भतीजे पीयूष, लविश, दिशांत और पीयूष टविस्ट बार गए थे। टीवी पर आईपीएल मैच देखते हुए युवाओं के समीप बैठे एक व्यक्ति से कहासुनी होने के बाद उस व्यक्ति ने बाउंसरों की मदद से दोनों युवाओ को बंधक बनाकर मारपीट कर दी। 

प्रकाश साहू ने आरोप लगाया कि बाउंसरों ने पीयूष का मोबाइल भी छिन लिया। प्रकाश का कहना है कि वो दोनों को छूड़ाने के लिए गए इस दौरान बार के बाउंसरों ने उस पर भी हमला कर दिया। उन्होंने यह भी लगाया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने पर भी आनाकानी की। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News