अम्बावगढ़ में फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्ता

कल सुबह अम्बावगढ़ में हुई थी फायरिंग की घटना 

 | 
अम्बावगढ़ में फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्ता
फायरिंग में जावेद खान उर्फ़ दांतला बाल बाल बचा  
 

उदयपुर 12 अक्टूबर 2020। कल सुबह अम्बावगढ़ क्षेत्र में जावेद खान उर्फ़ दांतला निवासी अम्बावगढ़ पर फायरिंग की घटना हुई। जिसमे जावेद बाल बाल बच गया। अम्बामाता थाना पुलिस ने फायरिंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

जावेद ने पुलिस में रिपोर्ट दी थी की कल सुबह वह मुसाफिर खाने से अपने अम्बावगढ़ स्थित अपने घर की ओर आ रहा था नाभि पहाड़ी होटल के नीचे सामने की ओर से दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने पिस्टल से फायर कर द स्टडी स्कूल की तरफ भाग गए।  एकाएक हुई फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।  हालाँकि फयरिंग में जावेद खान उर्फ़ दांतला बच गया। 

अम्बामाता पुलिस थानाधिकारी लक्ष्मण राम विश्नोई ने बताया की मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फायर करने वाले चेतन नारूलाल निवासी जोगीवाड़ी सूरजपोल तथा पुष्कर उर्फ़ पियूष पिता घनश्याम निवासी भूपालवाड़ी धानमंडी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल ज़ब्त की गई है।    

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News