नशीली दवाइयों के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
29 कार्टन कोडीन जब्ती केस में खुलासा, मावली उप कारागृह से प्रोडक्शन वारंट पर पकड़े गए आरोपी
पुलिस थाना कुराबड़ की कार्रवाई में नशीली दवाइयां खरीदने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना कुराबड़ के अनुसार, 27 दिसंबर 2025 को पुलिस थाना गोवर्धन विलास द्वारा कार्रवाई करते हुए 29 कार्टन नशीली दवाइयां कोडीन जब्त की गई थी और आरोपी पुष्कराज पिता भंवरलाल को गिरफ्तार किया गया था।
इस संबंध में पुलिस थाना गोवर्धन विलास में प्रकरण संख्या 391/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और पुलिस उप अधीक्षक वृत्त गिर्वा श्री गोपाल चंदेल के सुपरविजन में थाना कुराबड़ के थानाधिकारी श्री तेजु सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
जांच के दौरान गिरफ्तारशुदा आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जब्त नशीली दवाइयां दिनेश उर्फ धर्मचंद (उम्र 33 वर्ष, निवासी कांटेका कुआं, महाराज की खेड़ी, थाना डबोक) और मुस्ताक अहमद (उम्र 40 वर्ष, निवासी दरौली, कुंभारों का मोहल्ला, थाना डबोक) को बेचने के लिए लाई गई थीं। दोनों आरोपी पूर्व में भी नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार में लिप्त रहे हैं।
पुलिस टीम ने 24 अप्रैल 2026 को प्रोडक्शन वारंट के जरिए आरोपी दिनेश और मुस्ताक अहमद को उप कारागृह मावली से गिरफ्तार किया। मामले में आगे की जांच जारी है।
#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #Kurabad #Dabok #PoliceAction #DrugBust #NDPSAct #CrimeNews #UdaipurCrime #RajasthanPolice #BreakingNews #LocalNews #IndiaNews #DrugCase #CodeineSeizure #CrimeUpdate #PoliceInvestigation #UdaipurUpdates
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
