रामपुरा चाकूबाजी काण्ड के दो अभियुक्त गिरफ्तार
उदयपुर 12 फ़रवरी 2020। दो दिन पहले शहर के अम्बामाता थाना क्षेत्र के रामपुरा इलाके में चाकूबाजी में सुखेर थाना में तैनात हेड कांस्टेबल के बेटो पर चाकू से हमला करने वाले दो अभियुक्तों को अम्बामाता थाना पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।
अम्बामाता पुलिस थानाधिकारी लक्ष्मण राम विश्नोई ने बताया चाकूबाजी के दो अभियुक्त मयंक उर्फ़ धर्मेंद्र बैरवा आउट संदीप गोजा को गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है की दो दिन पहले दिन दहाड़े हुई चाकू बाजी कि इस घटना में आज़ाद नगर निवासी घायल भवानी सिंह और अजित सिंह सोमवार को जब अपने एक मित्र नीरज के साथ शहर के रामपुरा इलाक़े स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे जहाँ पर मयंक ने अपने अन्य साथियों संदीप और गौरव के साथ मिलाकर भवानी सिंह झगड़ा शुरू कर दिया। एक बार तो भवानी और उसके साथी मौके से भाग गए लेकिन हमलावरों ने पीछा कर चाकू से वार कर भवानी को घायल कर दिया।
इस बीच जब अजीत सिंह बीच बचाव करने लगा तो हमलावरों ने उसके पेट पर चाकू से वार कर दिया और दोनों को मौके पर ही घायल अवस्था में छोड़ फरार हो गये।