नाबालिग के साथ बलात्कार के दो अभियुक्त गिरफ्तार
हाथीपोल थाना पुलिस की कार्यवाही
| Feb 14, 2020, 12:34 IST
शहर के हाथीपोल थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में दो लोगो को गिरफ्तार किया है।
उदयपुर 14 फरवरी 2020। शहर के हाथीपोल थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में दो लोगो को गिरफ्तार किया है।
हाथीपोल पुलिस थानाधिकारी आदर्श कुमार ने बताया की प्रकाश अहारी पुत्र भंवरलाल निवासी बाघपुरा एवं नानालाल जरफा पुत्र दीताराम निवासी बाघपुरा को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया की 10 फरवरी को पीड़िता के पिता ने थाने में रिपोर्ट दी थी की उनकी पुत्री सुबह अपने चाचा के पास जा रही थी उसके फ़ोन से मैसेज आया की उसको किसी ने बंधक बना रखा है एवं पैसे की भी मांग कर रहा है।
पुलि ने उक्त रिपोर्ट पर अनुसन्धान कर दोनों को बाघपुरा की एक बंद फैक्ट्री से गिरफ्तार किया।
