रेलवे स्टेशन रोड पर मोबाइल लूट का प्रयास, दो गिरफ्तार
सूरजपोल पुलिस ने दो आरोपियों को किया डिटेन, अन्य की तलाश जारी
उदयपुर 11 फरवरी 2026 - उदयपुर के रेलवे स्टेशन रोड पर राहगीर के साथ मारपीट कर मोबाइल लूटने का प्रयास करने वाले चार बदमाशों के खिलाफ सूरजपोल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को डिटेन कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
घटना 9 फरवरी 2026 की है। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक लोकेंद्र सिंह को तत्काल एमबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। इलाज के बाद लोकेंद्र सिंह पुत्र कजोड़मल जाट निवासी फतेहपुर शेखावाटी, जिला सीकर ने थाने में रिपोर्ट दी। उसने बताया कि वह सोलर सर्वे के काम से उदयपुर आया था और काम खत्म करने के बाद रेलवे स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान चार अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर लिया और लूट के इरादे से मारपीट की, जिससे उसके चेहरे पर चोट आई।
प्रकरण दर्ज होने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) और वृत्ताधिकारी नगर पूर्व के सुपरविजन में थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान की और दो बदमाशों को डिटेन किया।
डिटेन किए गए आरोपियों में गणेश पुत्र नारायण मोगिया निवासी रेलवे स्टेशन के सामने उदयपुर और लक्ष्मण सिंह उर्फ लक्ष्मण पुत्र प्रभु सिंह राजपूत निवासी कच्ची बस्ती, रेलवे स्टेशन के पास उदयपुर शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर राहगीर से मोबाइल लूटने के उद्देश्य से मारपीट करना स्वीकार किया है।
फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और मामले में गहन पूछताछ की जा रही है।
#UdaipurNews #UdaipurCrime #RajasthanNews #RailwayStationRoad #MobileRobbery #LokendraSingh #UdaipurPolice #CrimeUpdate #PoliceAction #UdaipurLocalNews
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
