5 लाख की लूट में दो फरार आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख नकद बरामद

वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद

 | 
arrest

उदयपुर 8 सितंबर 2025। पुलिस ने 5 लाख रूपये की लूट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो लाख रूपये नकद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

थाना सूरजपोल में प्रार्थी ध्रुव पुत्र जितेन्द्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 28 अगस्त 2025 को पैसों की आवश्यकता होने पर उसने अपने मित्र कविश सिंह सोलकी से 5 लाख रूपये उधार लिए। वह रुपये लेकर अपनी महिला मित्र के साथ कार से जा रहा था। फतेह स्कूल के पास पहुंचे ही पीछे से दो व्यक्ति प्लसर मोटरसाइकिल पर आए और ध्रुव से मारपीट कर 5 लाख रूपये से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद उसकी महिला मित्र भी गाड़ी से उतरकर उन दोनों अभियुक्तों के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गई।

प्रकरण संख्या 298/25 धारा 309(6) BNS 2023 में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। प्रारंभिक जांच में पहले ही एक अभियुक्त गिरफ्तार किया जा चुका था। शेष अभियुक्तों की तलाश के लिए जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा व वृताधिकारी वृत नगर पूर्व छगन पुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी सूरजपोल रतन सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने सूचना और तकनीकी सहयोग से फरार अभियुक्त अमीनउद्वीन व पुजा को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों अमीनउद्वीन व पुजा के पास से एक-एक लाख रूपये नकद तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई। वर्तमान में प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

#Udaipur #UdaipurPolice #CrimeNews #LootCase #UdaipurUpdates #RajasthanPolice #UdaipurTimes