दिल्ली गेट चाकूबाजी प्रकरण में दो गिरफ्तार
घटना के बाद से दोनों फरार चल रहे थे
उदयपुर 30 सितंबर 2025। शहर के दिल्ली गेट चौराहे पर पिछले दिनों हुई चाकू बाजी के मामले में सूरजपोल थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी रतन सिंह चौहान ने बताया कि 8 सितंबर की रात को दिल्ली गेट चौराहे पर विकास साहू अपने दोस्तों के साथ खड़ा था इसी दौरान शादाब खान और कैलाश ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में विकास साहू घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद विकास साहू को इलाज के लिए एमबी अस्पताल भर्ती करवाया गया। दूसरी और पुलिस ने विकास साहू की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किया और पुलिस में शादाब खान और कैलाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया।
आपको बता दे कि चाकूबाजी की घटना के बाद दोनों फरार चल रहे थे, पुलिस दोनों से कड़ाई से पूछताछ कर अन्य मामलों के बारे में भी जानकारी जुटाएगी।
