ब्राउन शुगर के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही

 | 
arrest with brown sugar

उदयपुर। शहर की सुखेर थाना पुलिस ने रविवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और दोनों के कब्जे से 8.34 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर जब्त की।

थानाधिकारी सुखेर हिमांशु सिंह राजावत ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि डीपीएस स्कूल वाली गली में दो संदिग्ध व्यक्ति अपने कब्जे में मादक पदार्थ लेकर घूम रहे हैं और किसी को बेचने के फिराक में है। 

इस सूचना के आधार पर हिमांशु सिंह राजावत अपनी टीम के साथ डीपीएस स्कूल वाली गली में पहुंचे जहां पर दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को कब्जे में लिया गया और उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास 8.34 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर मिली जब पुलिस ने ब्राउन शुगर को अपने कब्जे में रखकर घूमने के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जिस पर उन दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर थाने पर लाया गया और दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया उनके कब्जे से ब्राउन शुगर को जप्त कर लिया गया अब पुलिस उनसे इस मामले में अग्रिम पूछताछ कर रही है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News