अवैध देशी पिस्टल मय ज़िंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

हिरणमगरी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही 

 | 

आर्म्स एक्ट में दर्ज किया मुकदमा 

उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना पुलिस ने अवैध देशी पिस्टल मय दो ज़िंदा कारतूस के साथ के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 3/25  आर्म्स एक्ट में मुक़दमा दर्ज किया है। 

हिरणमगरी थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने बताया की मुखबिर की सूचना के आधार पर शैलेश पिता किशन निवासी न्यू विद्या नगर हिरणमगरी सेक्टर 4 तथा रमेशदास पिता रतनदास निवासी कानपूर धोरावला प्रतापनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से अवैध देशी पिस्टल मय दो ज़िंदा कारतूस बरामद किये गए। 

उक्त कार्यवाही हिरणमगरी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम प्रभारी हनवंत सिंह की टीम द्वारा तकनिकी व् मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News