अवैध मादक पदार्थ MDMA के साथ दो गिरफ्तार
उदयपुर 28 फ़रवरी 2026। हाथीपोल थाना पुलिस की टीम ने “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ MDMA के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज के निर्देश एवं ज़िला पुलिस अधीक्षक उदयपुर के निर्देशन में की गई।
पुलिस के अनुसार 27 फरवरी 2026 को नाकाबंदी के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मधुबन सर्कल के पास एक्टिवा स्कूटी पर घूम रहे दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर एक आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक की थैली में अवैध मादक पदार्थ MDMA बरामद हुआ। बरामद पदार्थ का वजन 2.15 ग्राम पाया गया।
पुलिस ने स्कूटी सवार अब्दुल वसीम उर्फ वसू निवासी खांजीपीर, उदयपुर और स्कूटी चालक फैजल मोहम्मद उर्फ आयु निवासी घाटी वाला स्कूल के पीछे, गली नंबर 11 कृष्णपुरा न्यू भूपालपुरा उदयपुर को गिरफ्तार कर लिया। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त किया गया है।
घटना के संबंध में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थ की सप्लाई चेन के बारे में जानकारी जुटा रही है।
#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #UdaipurPolice #OperationTrinetra #CrimeNews #LocalNews #MadhubanCircle #Hathipole #NDPSAct #DrugSeizure #UdaipurCity
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
