अवैध पिस्तौल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

सुखेर थाना पुलिस ने की कार्यवाही

 | 
arrest

उदयपुर 16 सितंबर 2023 । शहर की सुखेर थाना पुलिस ने एसपी भवन भूषण यादव के निर्देश पर अवैध हथियारों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो अवैध पिस्तौल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

पुलिस ने बताया 14 सितंबर को रोहित उर्फ रोहतांश निवासी उनवास थाना खमनोर हाल गायत्री नगर बड़गांव एवं हुकम सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी नामली ब्राह्मण का खेरवाड़ा थाना झाडोल हाल बदला थाना सुखेर को दो अवैध पिस्टल मय मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया। 

आरोपियों से अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त के संबंध में गहन जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि रोहित और हुकम सिंह दोनों शातिर बदमाश है और पूर्व में भी आरोपी के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्र में अवैध हथियार रखने और अन्य अवैध गतिविधियों के संबंध में मामले दर्ज है
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News