अवैध हथियार समेत दो गिरफ्तार
उदयपुर 9 दिसंबर 2019। जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र विश्नोई के दिशा निर्देशन में जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सवीना पुलिस थाना दो व्यक्तियों को अवैध रिवॉल्वर एवं ज़िंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
सवीना थाना इंचार्ज सहायक उप निरिक्षक घेवरचंद ने बताया दौरान ए गश्त मुखबिर से सूचना मिली बिलिया में दो व्यक्ति के पास हथियार है। हनुमान मंदिर बिलिया रोड पर जब टीम पहुंची तो सुचना के मुताबिक हुलिए के दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे।
दोनों को डिटेन कर सवीना थाने लाकर पूछताछ और तलाशी के दौरान दोनों के कब्ज़े से 1 देशी रिवॉल्वर और 7 ज़िंदा कारतूस ज़ब्त किया गया।
पूछताछ में एक ने अपना नाम मोहित सिंह उर्फ़ प्रह्लाद सिंह पिता मोहन सिंह निवासी ठाकर दाता चौराहा तितरड़ी जबकि दूसरे ने अपना नाम राहुल गायरी पिता श्रीलाल गायरी निवासी कुम्भानगर तितरड़ी बताया।
सवीना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट 3/25 में प्रकरण दर्ज दोनों से अग्रिम पूछताछ शुरू कर दी है।
.
