भारत-वेस्टइंडीज मैच पर 7 करोड़ 70 लाख का सट्टा खेलते दो बुकी गिरफ्तार
उदयपुर के प्रतापनगर थाना पुलिस ने आज बड़ी कार्यवाही करते हुए भारत वेस्ट इंडीज़ के बीच चल रहे एक दिवसीय क्रिकेट मैच 7 करोड़ 70 लाख का सट्टा खेलते दो बुक्की को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से एक एलसीडी, एक लैपटॉप, ₹13200,रूपये नकद एवं 14 मोबाइल सेट भी बरामद किये है।

उल्लेखनीय जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन व वृताधिकारी वृत्त नगर पूर्व भगवत सिंह हिंगड़ द्वारा उदयपुर शहर में जुआ सट्टा खेलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के आदेश गए गए थे इसी के तहत आज प्रतापनगर थानाअधिकारी डॉक्टर हनवंत सिंह राजपुरोहित को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि आदर्श नगर ई ब्लॉक मकान नंबर 62 , मालिक साहेब लाल साहू के मकान में भारत वेस्टइंडीज के बीच चल रहे एकदिवसीय मैच पर क्रिकेट सट्टा चल रहा है।
उक्त सुचना पर एसआई गणपत सिंह मय,हेड कांस्टेबल मोहन सिंह ,किशन सिंह, कांस्टेबल खुमान सिंह, राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, नरेश कुमार, भीम सिंह को रवाना किया गया। टीम द्वारा वहां पहुंच उक्त मकान खुलवाया जहां पर दो व्यक्ति मिले जिनका नाम पता पूछा तो अपना नाम अभिजित पुत्र ओमप्रकाश निवासी गिलुंड थाना कपासन जिला चित्तौड़गढ़ व शिव लाल पुत्र माधव लाल निवासी खजुरिया तहसील सहाड़ा गंगापुर जिला भीलवाड़ा होना बताया। उक्त आरोपियों के कब्जे से ₹13200,रूपये नकद,14 मोबाइल एक लैपटॉप, एक एलसीडी तथा 7 करोड़ से 70 लाख रुपए का हिसाब मिला। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।