आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद दो कांस्टेबल सस्पेंड

दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं

 | 
udaipur police

उदयपुर पुलिस इन दिनों विवादों के घेरे में हैं, जहां कहीं पुलिस पर कस्टॉडियल डेथ के आरोप लग रहे तो कहीं नाबालिग के साथ थाने में मारपीट। ऐसी ही एक घटना मंगलवार कों सामने आई जहां एक आपत्ति जनक वीडियो वायरल होने के बाद इस संबंध में एसपी उदयपुर विकास शर्मा ने 2 पुलिस कांस्टेबल कों सस्पेंड कर दिया।

एसपी ने आदेश पत्र जारी कर पुलिस कांस्टेबल लोकेश और सुरेन्द्र सिंह कों सस्पेंड किया हैं और इन दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दोनों कांस्टेबल एक महिला और एक अधिवक्ता के साथ दिखाई दे रहे है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News