फायरिंग के मामले में गोगा गैंग के दो 10-10 हजार रुपये के इनामी वांछित बदमाशों गिरफ्तार

दोनों आरोपी वारदात के बाद लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहे थे

 | 
Firing Case Savina

पुलिस टीम ने दोनों को उत्तर प्रदेश के मथुरा से डिटेन किया

Udaipur Times News, Crime News, उदयपुर 8 सितंबर 2026 - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और नगर पूर्व वृताधिकारी छवि शर्मा के सुपरविजन में सविना थानाधिकारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ा। 30 अगस्त की रात हुई थी फायरिंग पुलिस के अनुसार 30 अगस्त 2026 को सविना खेड़ा निवासी 23 वर्षीय प्रेम सिंह सोलंकी ने सविना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक 30 अगस्त की रात करीब 1:30 बजे प्रेम सिंह अपने दोस्तों अरदीन खान, प्रदीप बापू, राज उर्फ साहिल, कुशल उर्फ गोनू और हर्षित के साथ कार से बलीचा स्थित महादेव होटल में जन्मदिन का केक काटने पहुंचे थे। इसी दौरान सफेद रंग की इटियोस कार में चार युवक वहां पहुंचे।

आरोपियों ने अरदीन पर जानलेवा हमला करने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने अपनी कार आगे अड़ाकर जान से मारने की नीयत से चार राउंड फायर किए।इनमें से दो गोलियां फरदीन के शरीर में लगीं। Udaipur News 

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात फरदीन और उस्मान गनी के बीच चल रही पुरानी रंजिश के चलते हुई थी। मामले में सविना थाना पुलिस ने प्रकरण संख्या 302/2026 दर्ज कर धारा 109(1), 3(5) बीएनएस 2023 और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत जांच शुरू की।

चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। इनमें मुजफ्फर हुसैन उर्फ गोगा, निवासी कुम्हारवाड़ा सूरजपोल, को वारदात की साजिश रचने वाला मुख्य सूत्रधार बताया गया है। इसके अलावा कुराबड़ निवासी और हाल गोवर्धन विलास निवासी जयेश तथा गोविंद उर्फ सोनू को वारदात में सहयोगी बताया गया है। Udaipur Crime News 

वहीं गोवर्धन विलास निवासी रौनक राव उर्फ रोनी पर आरोपियों को वारदात के लिए अवैध हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है।

मथुरा से पकड़े गए दोनों इनामी आरोपी वारदात के बाद शेष आरोपी पुलिस से बचने के लिए अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात में लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस ने दोनों वांछित आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। Gang War 

पुलिस को मिली सटीक सूचना के आधार पर टीम ने मथुरा, उत्तर प्रदेश से दोनों मुख्य आरोपियों को डिटेन कर लिया। उदयपुर लाते समय दोनों आरोपियों ने लघुशंका का बहाना बनाकर पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया।

भागते समय दोनों अपना संतुलन खो बैठे और एक गहरे गड्ढे में गिर गए। हादसे में दोनों के पैरों में गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने तत्काल दोनों का उपचार करवाया और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय उस्मान गनी पुत्र मोहम्मद इब्राहिम, निवासी चित्रकूट नगर सविना, मूल निवासी हिरणमगरी सेक्टर-12 और 23 वर्षीय मोहसीन गदनीया उर्फ काणा पुत्र आरिफ मोहम्मद, निवासी मुर्शिद नगर, हिरणमगरी सेक्टर-12, उदयपुर के रूप में हुई है।

उस्मान गनी के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट और मारपीट के मामले दर्ज बताए गए हैं। वहीं मोहसीन गदनीया उर्फ काणा भी कई संगीन आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है। पुलिस अब दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और फायरिंग की वारदात में उनकी भूमिका के संबंध में विस्तृत जांच कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News