नकली शराब बनाने वाली दो अवैध फैक्ट्री पंकड़ी

आबकारी विभाग की कार्यवाही
 | 
शहर के हिरण मगरी सेक्टर 9 एवं 14 में अवैध मदिरा के व्यवसाय पर प्रतिबंध हेतु आकस्मिक धावें डाले गये।

उदयपुर, 17 जुलाई 2020 । आबकारी आयुक्त डॉ. जोगाराम के आदेशानुसार आबकारी निरोधक दस्ते द्वारा शहर के हिरण मगरी सेक्टर 9 एवं 14 में अवैध मदिरा के व्यवसाय पर प्रतिबंध हेतु आकस्मिक धावें डाले गये। जिला आबकारी अधिकारी हेमेन्द्र नागर के निर्देशन में की गई इस कार्यवाही में दो अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई, जिनमें नकली शराब निर्माण कार्य चल रहा था।

जिला आबकारी अधिकारी हेमेन्द्र नागर ने बताया कि प्रथम धावें में 45 लीटर स्प्रिट, विदेशी मदिरा इम्पिरियल ब्ल्यू व्हिस्की के 996 पव्वें एवं 6 बोलतें, ब्लेण्डर्स प्राइड की 21 बोतलें, मेक डॉवल्स व्हिस्की की 6 बोतलें तथा ब्लेण्डिंग जार, ग्वाला ढक्कन, ढक्कन, कलर, 10 लीटर निर्मित शराब के साथ दो अभियुक्त दिनेश कोठारी एवं मांगीलाल सालवी गिरफ्तार किये गये। वहीं द्वितीय धावें में 95 लीटर स्प्रिट, इम्पिरियल ब्ल्यू व्हिस्की के 149 पव्वें, 3 लीटर कलर, ढक्कन, ग्वाला ढक्कन, मोनो, बोतल कवर, गत्ते के बॉक्स, रेपर, ब्लेण्डिंग जार के साथ दो अभियुक्त भूपेन्द्र सालवी को गिरफ्तार कर लिया गया एवं एक अन्य राजेश कुमार फरार है।

इन धावों में पकड़ी गई विदेशी मदिरा के इम्पिरियल ब्ल्यू, ब्लेण्डर्स प्राइड एवं मेक डॉवल्स तीनों पॉपुलर ब्राण्ड्स है, जिसकी जांच जारी है। इस अवैध धंधे के पीछे मुख्य आरोपी को पकड़ने हेतु कार्यवाही की जा रही है, जिससें अवैध मदिरा का निर्माण बेचान पर लगाम लगाई जा सके।

कार्यवाही करने गई टीम में सहायक आबकारी अधिकारी लोकेश जोशी, आबकारी निरीक्षक जितेन्द्रपाल सिंह सोढ़ा, प्रहराधिकारी नाथुसिंह सुमेर सिंह, एवं जमादार बंशीलाल मय जाप्ता शामिल रहे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News