गोगुन्दा में साइड नहीं देने के विवाद में चाकूबाजी, दो घायल

घायलों को गंभीर हालत में ज़िला अस्पताल रेफर किया गया  
 | 
crime

उदयपुर 9 मार्च 2026। ज़िले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में साइड नहीं देने की बात को लेकर देर रात खूनी हमला हो गया। घटना धोली घाटी रोड स्थित नाइयों का गुड़ा के पास की है, जहां बाइक सवार दो युवकों ने कार में सवार दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में मादा निवासी विष्णु महाराज मेघवाल और जोगियों का गुड़ा निवासी भरत गमेती गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि पीछे से बाइक पर आ रहे दुर्गेश गमेती ने घायल युवकों को तुरंत गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए 108 एंबुलेंस से ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया।

सूचना मिलने पर गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण पुलिस जाब्ते के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूछताछ की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

#UdaipurNews #UdaipurCrime #Gogunda #RajasthanNews #UdaipurUpdates #DholiGhati #RoadRage #CrimeNews #RajasthanPolice #UdaipurToday #LocalNewsRajasthan #UdaipurBreaking
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News