चार माह से फरार दो शराब तस्कर गिरफ्तार

सरकारी वाहन को टक्कर मारकर फरार हुए आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

 | 

उदयपुर 17 फरवरी 2026 - पुलिस थाना खेड़वाड़ा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले चार माह से फरार चल रहे दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी करणराम के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। प्रकरण संख्या 281/2025 में वांछित दोनों तस्कर पिछले चार माह से फरार चल रहे थे। घटना अक्टूबर 2025 की है, जब डीएसटी टीम अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने सरकारी वाहन को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में खेड़वाड़ा थाने में राजकार्य में बाधा एवं हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। पूर्व में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है।

गिरफ्तार आरोपियों में सोमेश्वर उर्फ सोमा पुत्र प्रतापजी उर्फ परथा निवासी सरड़ा माली फला, थाना पहाड़ा जिला उदयपुर तथा रोड सिंह पुत्र जवान सिंह निवासी परेड़ा फला, थाना खेड़वाड़ा जिला उदयपुर शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच कर रही है।

#Udaipur #Kherwara #RajasthanNews #UdaipurPolice #CrimeNews #LocalNews

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal