अंतर्राज्यीय गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार, चोरी के 6 लाख रुपए के मोबाईल फोन बरामद

मोबाईल चोरी का 48 घंटों मे हुआ खुलासा 
 | 
Interstate gang on mobile thieves busted at Chittorgarh
आरोपी को मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार 

चित्तौड़गढ़- कोतवाली निम्बाहेडा थाना पुलिस ने दिन दहाड़े हुई मोबाइल चोरी की घटना का 48 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल दो अंतर्राज्यीय (Inter state गैंग) आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 6 लाख रुपये मूल्य के 20 मोबाइल बरामद हुए हैं।

एसपी चित्तौड़गढ़ सुधीर जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 सितंबर को  राजेश सेन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे उदयपुर स्थित अग्रवाल एजेंसी में सेल्समेन हैं। 13 सितंबर को उन्होंने 20 POCO मोबाइल, जो कि कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर थे, निम्बाहेडा में वितरित करने के लिए भेजे थे। जब वे बस स्टैंड पहुंचे, तो उन्हें ड्राइवर ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति पार्सल उठाकर ले गया है।

इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। संदिग्ध व्यक्तियों के चित्रों को पहचानने के लिए मुखबिरों से जानकारी जुटाई गई। 48 घंटे की मेहनत के बाद, पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नीमच बस स्टैंड पर हैं। 

पुलिस ने वहां पहुंचकर संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने अपना नाम विनोद (32) और शिवराज (23) बताया। दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने निम्बाहेडा बस स्टैंड से पार्सल चुराया था और यह कि वे बसों में सामान चोरी करने के लिए रैकी कर रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया और उनके खिलाफ जांच शुरू की है। चोरी हुए 20 मोबाइल बरामद होने से पुलिस ने राहत की सांस ली है। इस मामले में अन्य संभावित चोरी की वारदातों का खुलासा करने की संभावना भी जताई गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News