उदयपुर में फायरिंग और चाकूबाजी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

घंटाघर थाना क्षेत्र में हुई हिंसक वारदात के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मध्यप्रदेश से जुड़े दो आरोपी भी गिरफ्तार, हथियार सप्लाई का भी खुलासा

 | 
Police investigation underway after firing and stabbing incident in Pipli Chowk, Udaipur, leaving three injured.

उदयपुर 25 मई 2026 - के घंटाघर थाना क्षेत्र में फायरिंग और चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने शेष दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इसके साथ ही घटना में शामिल सभी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और नगर पश्चिम वृत्ताधिकारी राजेश यादव के सुपरविजन में घंटाघर थाना, अम्बामाता थाना और पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय पश्चिम की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मोहसीन खान और अर्जुन वागरी शामिल हैं, जो मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के खाचरोद क्षेत्र के निवासी हैं। दोनों आरोपियों ने ही घटना में प्रयुक्त पिस्टल सप्लाई की थी। आरोपी मोहसीन खान मुख्य आरोपी इरफान पठान का साढू बताया जा रहा है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि इरफान खान पठान का मोहसीन पिनोक्यो, सलमान और नाजीब के साथ मीठी ईद के दौरान विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते इरफान ने अपने साथियों के साथ मिलकर मध्यप्रदेश से पिस्टल मंगवाई और मोहसीन पिनोक्यो, सलमान और नाजीब पर फायरिंग व चाकू से हमला किया। हमले में सलमान को गोली लगी थी, जबकि मोहसीन पिनोक्यो और नाजीब पर चाकुओं से वार किए गए थे।

वारदात के बाद सभी आरोपी स्कूटी और मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए थे। पुलिस इससे पहले 22 मई 2026 को इरफान खान पठान, अरबाज खान और मोहम्मद हुसैन उर्फ मख्खी को गिरफ्तार कर चुकी थी। वहीं 25 मई को शेष आरोपी मोहसीन खान और अर्जुन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी मोहसीन खान के खिलाफ खाचरोद थाने में अवैध हथियार और चोरी के मामले भी दर्ज बताए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

#UdaipurNews #RajasthanNews #UdaipurCrime #CrimeNewsIndia #PoliceAction #BreakingNewsIndia #UdaipurUpdate #RajasthanPolice #GhantagharUdaipur #IndiaCrimeReport #LawAndOrder #CrimeUpdate2026

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News