घर से दो स्टार कछुए बरामद
गणेश नगर में वन विभाग की कार्रवाई, अवैध वन्यजीव तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी
उदयपुर 30 अप्रैल 2026 - उदयपुर के गणेश नगर क्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से दो स्टार कछुए बरामद किए हैं। मुखबिर की सूचना पर विभागीय टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया।
जानकारी के अनुसार उदयपुर के पहाड़ा क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक वाली गली, गणेश नगर में अवैध रूप से कछुए पालकर रखे जाने की सूचना वन विभाग को मिली थी। सूचना के आधार पर उदयपुर पूर्व रेंज की टीम मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान तीसरी मंजिल पर बने एक कमरे से दो स्टार कछुए बरामद हुए। टीम ने मौके पर ही दोनों कछुओं को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यक्ति को विभागीय कार्यालय बुलाकर पूछताछ की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई जारी है।
विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि कछुए कहां से लाए गए और इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है। बताया जा रहा है कि स्टार कछुओं की अवैध बाजार में काफी मांग रहती है, जिसके चलते इनकी तस्करी भी की जाती है।
#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #ForestDepartment #StarTortoise #WildlifeProtection #IllegalWildlifeTrade #GaneshNagar #BreakingNews #LocalNews #SaveWildlife #IndiaNews
