उदयपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी CCTV में कैद हुए दो चोर
हिरण मगरी सेक्टर-5 में देर रात वारदात
उदयपुर 6 अप्रैल 2026 - हिरण मगरी थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 2 अप्रैल की रात करीब 2 बजे हिरण मगरी सेक्टर-5 की है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने रोज की तरह अपनी केटीएम बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। आसपास 4 से 5 अन्य बाइक भी खड़ी थीं, लेकिन बदमाशों ने केटीएम बाइक को निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज में दो चोर नजर आए हैं, जो पहले बाइक का ताला तोड़ते दिखे। इस दौरान सड़क से एक कार गुजरने पर चोर कुछ देर के लिए रुक गए। कार के जाने के बाद उन्होंने बाइक स्टार्ट की और मौके से फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोगों ने बाहर देखा तो बाइक गायब थी। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें चोरी की घटना सामने आई।
पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
#UdaipurNews #UdaipurCity #RajasthanNews #HiranMagri #UdaipurUpdates #UdaipurCrime #Udaipur #Rajasthan #BikeTheft #CrimeNews #CCTV #BreakingNews #LocalNews
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
