नकबजनी के प्रयास में 2 महिला अभियुक्त गिरफ्तार

एक बाल अपचारी बालिका भी डिटेन 

 | 
लालघाट क्षेत्र की घटना 

उदयपुर 19 नवंबर 2020। कल शहर के लालघाट स्थित एक मकान में रात्रि के समय तीन महिलाओ ने ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। लेकिन जाग होने और हो हल्ला होने से महिलाये मौके से भाग गयी।वहीँ घंटाघर थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो महिलाओ को गिरफ्तार किया तथा बाल अपचारी बालिका को डिटेन किया गया।  

घंटाघर पुलिस थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत ने बताया की गंगा उर्फ़ पूजा पुत्री रामलाल निवासी देलवाड़ा राजसमंद हाल रामपुरा कालबेलिया कॉलोनी तथा लाली उर्फ़ राधा पुत्री सुरम नाथ निवासी रामपुरा को गिरफ्तार किया गया।  वहीँ घटना में शामिल एक बाल अपचारी बालिका को डिटेन किया गया।  दोनों महिलाओ को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जबकि बालिका को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।     

पुलिस ने बताया की गंगा उर्फ़ पूजा के खिलाफ पूर्व में भी सूरजपोल थाना में नकबजनी का प्रकरण दर्ज है।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News