दो महिला स्थायी वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया

ऋषभदेव थाना पुलिस की कार्रवाई 
 | 
arrest

उदयपुर 23 अप्रैल 2026। ज़िले की ऋषभदेव थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात साल से फरार चल रही दो महिला स्थायी वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ज़िला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और वृत्ताधिकारी राजीव राहर के सुपरविजन में थानाधिकारी हेमंत अहारी के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, अपर सेशन न्यायालय खेरवाड़ा के मुकदमा संख्या 139/2016 एवं प्रकरण संख्या 94/2014 में धारा 341, 323, 307, 34 भादसं के तहत दोनों महिलाएं लंबे समय से फरार चल रही थीं। पुलिस ने दबिश देकर सलमा उर्फ शीला देवी पत्नी रामलाल निवासी बिलख फला गोरिखा और कमला उर्फ फूलो देवी पत्नी रामलाल निवासी बिलख फला गोरिखा को गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

#UdaipurNews #RajasthanPolice #Rishabhdev #UdaipurCrime #Kherwara #RajasthanNews #PoliceAction #CrimeUpdate #LocalNewsUdaipur #Gorikha #BreakingNewsRajasthan

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News