उदयपुर में चाकूबाजी, दो युवक गंभीर घायल, हमलावर फरार

 | 
Surajpol police staion

 

Udaipur Times, Crime News: शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में सोमवार रात चाकूबाजी की वारदात से सनसनी फैल गई। माछला मगरा स्थित गली नंबर-10 में रात करीब 10 बजे अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में शेखर और उसका साथी जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में शेखर के पेट, कमर और चेहरे पर गहरे घाव आए हैं, जबकि जितेंद्र भी घायल हुआ है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सूरजपोल थाना पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी है। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News