उदयपुर में चाकूबाजी: मल्लातलाई में 17 वर्षीय युवक घायल

 | 
Alt Text: Injured minor Shefan Khan after stabbing incident in Mallatalai Udaipur being treated at hospital

उदयपुर 29 अप्रैल 2026 - शहर के अम्बामाता थानाक्षेत्र के अंतर्गत मल्लातलाई अहमद हुसैन कॉलोनी में बुधवार शाम चाकूबजी की घटना हो गई। 

घायल की पहचान 17 वर्षीय शेफ़ान खान के रूप में हुई है। घटना के दौरान उसे पैर पर गंभीर चोट आई जिसे पहले सेटेलाइट हॉस्पिटल अम्बामाता ले जाया गया और वाहन से एमबी गवर्नमेंट हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जहाँ उसका इलाज जारी है। 

घायल के परिजनो से मिली जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब शेफ़ान अपने घर की छत से निचे उतर कर आया और घर के बहार खड़े ऑटोरिक्षा में  बैठा।  वह ऑटोरिक्षा में बैठा ही था की सामने से कुछ लड़के आए और उसपर चाकू से हमला करके मोके से फरार हो गए। घटना में शेफ़ान को जांग  में गंभीर चोट आई और काफी खून भी बह गया और वह मोके पर बेहोश हो गया। 

फिहाल शेफ़ान  के परिजनों में कुछ आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है जिसके बाद पुलिस ने तुरंत इस मामले की जाँच शुरू केर आरोपियों की पहंचान कर उनकी गिरफ़्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैं , परिजनो का कहना है कीशेफ़ान का पूर्व में किसी भी व्यक्ति से कोई विवाद नहीं है , ऐसे में उसपर किसी के द्वारा चाकू से हमला करना हैरान करने वाली बात है और पुलिस इस हमले के पीछे कारणों  का पता भी लगा रही है।  

#उदयपुर #UdaipurNews #राजस्थान #RajasthanNews #UdaipurCrime #मल्लातलाई #Ambamata #चाकूबाजी #KnifeAttack #CrimeNews #BreakingNews #UdaipurUpdates #RajasthanPolice #LocalNews #IndiaNews #ShefanKhan #UdaipurToday

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News