उदयपुर में वकीलों पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला भी पकड़ा

 | 
Accused arrested for assaulting Advocates

 

Udaipur Times News, Crime News, उदयपुर 3 सितंबर 2026 । सविना थाना पुलिस ने सेक्टर-11 स्थित चस्का बार रेस्टोरेंट में दो वकीलों पर जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने लोहे के सरिए और बोतलों से हमला किया था। मामले में एक अन्य आरोपी को घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और नगर पूर्व वृत्ताधिकारी छवि शर्मा के सुपरविजन में सविना थानाधिकारी दलबीर सिंह, हिरणमगरी थानाधिकारी रविन्द्र सिंह चारण और सूरजपोल थानाधिकारी सूर्यभान सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। Udaipur News 

पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को एडवोकेट निलेश शर्मा और अनिल मीणा सेक्टर-11 स्थित चस्का रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी की बुकिंग कराने गए थे। रेस्टोरेंट के काउंटर पर बातचीत के दौरान वहां कुछ लोग तेज आवाज में बात कर रहे थे। Crime Udaipur 

अनिल मीणा ने उन्हें धीरे बात करने के लिए कहा, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने अनिल मीणा के साथ गाली-गलौज करते हुए लोहे के सरिए और बोतलों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए एडवोकेट निलेश शर्मा के साथ भी मारपीट की गई।

घटना के संबंध में सविना थाने में प्रकरण संख्या 346/2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 115(2), 189(2) और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(वी) के तहत कार्रवाई की गई है। Crime News 

पुलिस ने मामले में चमन सिंह निवासी सविना खेड़ा, देवेन्द्र उर्फ छोटू निवासी पार्श्वनाथ कॉलोनी और मनोज निवासी खेरादीवाड़ा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, चमन सिंह के खिलाफ पहले से छह मामले दर्ज हैं, जबकि देवेन्द्र और मनोज के खिलाफ भी पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अनुसंधान अधिकारी डीएसपी महेश कुमार गुर्जर ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। Advocates Assault Case 

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला भी गिरफ्तार पुलिस ने वकीलों पर हमले की घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सविना थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले में आगे की जांच जारी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News