उदयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 35 हिस्ट्रीशीटर डिटेन

सूरजपोल क्षेत्र में पांच थानों की संयुक्त टीम की दबिश, 6 घरों में अवैध बिजली कनेक्शन पाए जाने पर कार्रवाई जारी

 | 

उदयपुर ,20 अप्रैल 2026 -  पुलिस ने अलसुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच थानों की संयुक्त टीम के साथ सूरजपोल थाना क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान 35 हिस्ट्रीशीटरों को डिटेन कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह कार्रवाई एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा के पर्यवेक्षण में वृताधिकारी नगर पूर्व सूर्यवीर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में भूपालपुरा, सूरजपोल, सवीना, प्रतापनगर और हिरणमगरी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से यह ऑपरेशन अंजाम दिया।

दबिश के दौरान 6 हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर अवैध विद्युत कनेक्शन पाए गए। इस पर विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर ही कनेक्शन काट दिए। साथ ही संबंधित आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी के अलग-अलग मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार डिटेन किए गए हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह चौहान सहित सभी संबंधित थानों का जाब्ता मौजूद रहा।

#UdaipurNews #RajasthanNews #UdaipurPolice #PoliceAction #CrimeNews #Surajpol #HistorySheeter #PoliceRaid #BreakingNews #RajasthanPolice #ElectricityTheft #LawAndOrder #UdaipurUpdate #CrimeAlert #LocalNewsIndia

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News