उदयपुर में हथियारबंद बदमाशों का आतंक

सायरा के ढोल गांव में दो घरों में डकैती, विरोध करने पर युवक पर हमला, हवाई फायरिंग कर बाइक लूटकर फरार

 | 
Police investigating after armed robbers looted two houses in Dhol village under Saira police station in Udaipur district.

Udaipur Times News,Crime News Udaipur,Loot at Village,उदयपुर 27 जून 2026 -  जिले के सायरा थाना क्षेत्र के ढोल गांव में शुक्रवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने दो घरों में लूट की वारदात को अंजाम दिया। दूसरे घर में बदमाशों का सामना परिवार के सदस्यों से हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हुआ। खुद को घिरता देख बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी और एक युवक पर लोहे के सरिए से हमला कर मौके से फरार हो गए। भागते समय वे एक मोटरसाइकिल भी चुरा ले गए।

ग्रामीणों के अनुसार, सबसे पहले बदमाशों ने सुखलाल मेवाड़ के घर में घुसकर परिवार को हथियार दिखाकर धमकाया और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर तथा नकदी लूट ली। बदमाश करीब दो लाख रुपये से अधिक का सामान लेकर फरार हो गए।

इसके बाद बदमाश अंबालाल जोशी के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के लोगों को बंधक बनाने की कोशिश की। इसी दौरान अंबालाल के बेटे पूनमचंद और अन्य परिजनों ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का विरोध किया और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। परिवार का विरोध देख बदमाश घबरा गए और बचने के लिए पूनमचंद पर लोहे के सरिए से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। Udaipur News

चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जाते समय वे सुआवतो का गुड़ा क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल भी चुरा ले गए। Udaipur robbery 

वारदात की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शंभू सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घायल पूनमचंद को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। Crime News Udaipur 

सायरा थानाधिकारी कानाराम सिरवी ने बताया कि पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

#Udaipur #Rajasthan #Crime #BreakingNews #Police #Robbery #DholVillage #Saira #IndiaNews #LocalNews #UdaipurNews #RajasthanNews #CrimeAlert #LatestNews #TrendingNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News