हाईवे पर बाइक स्टंट रोकने पहुंची पुलिस पर पथराव, दो आरोपी गिरफ्तार

फलासिया क्षेत्र में खतरनाक स्टंट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, एक पुलिसकर्मी घायल; अन्य आरोपियों की तलाश जारी

 | 
Accused Arrested for attacking police team

 

Udaipur Times News, Crime News Udipaur, उदयपुर 7 जुलाई 2026 फलासिया थाना क्षेत्र में हाईवे पर बाइक स्टंट कर रहे युवकों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पथराव में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि अंबाभेली गरणवास में बीरबल की होटल के आसपास कुछ युवक बाइक पर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं, जिससे राहगीरों की जान जोखिम में पड़ रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दो बाइकों पर सवार पांच युवक स्टंट करते मिले। पुलिस को देखकर सभी युवक मौके से भाग निकले। Bike Stunts in Udaipur 

पुलिस ने पीछा किया तो युवक अपनी बाइक छोड़कर पास की पहाड़ी पर चढ़ गए और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे। इसी दौरान पुलिस द्वारा बाइक जब्त करने की कार्रवाई शुरू की गई तो आरोपियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। Stone Pelting on Police Team

पथराव में वाहन चालक हेमराज पटेल के सिर में चोट आई, जिन्हें उपचार के लिए फलासिया चिकित्सालय ले जाया गया। पुलिस ने राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कर जांच के दौरान अंबाभेली गरणवास निवासी सतीश पुत्र हरिलाल उर्फ हरीश डांगी और आशीष पुत्र हरजी डोडियार को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। Udaipur News

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanPolice #CrimeNews #BikeStunt #RoadSafety #PoliceAction #HighwaySafety #UdaipurCrime #LatestNews #IndiaNews #TrafficSafety #StonePelting #BreakingNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News