उदयपुर में युवक की सतर्कता से टली बाइक चोरी,चोर मौके से फरार

सुखेर के मनीष विहार कॉलोनी में शोर मचाते ही बदमाश मौके से फरार, लोगों ने बढ़ी रात्रि गश्त की मांग की।

 | 
Alert resident Mohammad Rizwan foils a motorcycle theft attempt in Manish Vihar Colony under Sukher police station area in Udaipur.

 

 

Udiapur Times News,Crime News, Motorcycle Lifting उदयपुर 29 जून 2026 - शहर के सुखेर थाना क्षेत्र स्थित मनीष विहार कॉलोनी में रविवार तड़के एक युवक की सतर्कता से बाइक चोरी की वारदात टल गई। चोरी का प्रयास करने आए बदमाश युवक के जाग जाने और शोर मचाने पर मौके से फरार हो गए। UdaipurCrime

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब चार बजे एक स्कूटर पर सवार होकर कुछ अज्ञात बदमाश कॉलोनी में पहुंचे। आरोपियों ने पहले क्षेत्र की रेकी की और फिर घर के बाहर खड़ी एक बाइक को निशाना बनाकर उसे चोरी करने का प्रयास शुरू कर दिया। IndiaNews

इसी दौरान कॉलोनी निवासी मोहम्मद रिजवान की नींद खुल गई। उन्होंने बाइक के पास दो संदिग्ध युवकों को देखकर चोरी का अंदेशा होने पर जोर-जोर से शोर मचाया और उनकी ओर दौड़ पड़े। खुद को पकड़े जाने का खतरा देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मोहम्मद रिजवान नहीं जागते तो बाइक चोरी हो जाती। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।UdaipurNews

#Udaipur #UdaipurNews #UdaipurCrime #Sukher #BikeTheft #CrimeNews #Rajasthan #RajasthanNews #BreakingNews #LocalNews #CommunitySafety #PolicePatrol #Mewar #IndiaNews #AlertCitizen

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News