काका की हत्या का राज खुला, भतीजा गिरफ्तार
उदयपुर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए मृतक के भतीजे और उसके साथी को गिरफ्तार किया।
Udaipur Times News, Crime News, Murder accused arrested, उदयपुर 25 जुलाई 2026 - काका की हत्या का ब्लाइंड मर्डर केस खुला, भतीजा और उसका साथी गिरफ्तार उदयपुर। गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने काका की हत्या के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए मृतक के भतीजे और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। CrimeNews
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पार्टी के दौरान काका से नाराजगी को लेकर हत्या की साजिश रची गई थी।
पुलिस के अनुसार 21 जुलाई की रात बारापाल क्षेत्र के जोगदरी फला निवासी लक्ष्मण अपने घर के बरामदे में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसके सिर और सीने पर चाकू व लकड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने दीपक और ईश्वर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। UdaipurCrime
पूछताछ में सामने आया कि घटना वाले दिन दोनों ने साथियों के साथ शराब पार्टी की थी। इसी दौरान दीपक ने बताया कि उसका काका लक्ष्मण उसे अक्सर गाली-गलौज करता है और उसे सबक सिखाना चाहता है। BlindMurder
इसके बाद आरोपियों ने मिलकर चाकू और लकड़ी से हमला कर लक्ष्मण की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
#Udaipur #UdaipurCrime #Rajasthan #CrimeNews #BlindMurder #PoliceInvestigation #BreakingNews #IndiaNews #LawAndOrder #CrimeUpdate
