चेतक सर्कल पर पूर्व सैनिक के परिवार से लूट
पत्नी को घायल कर फरार हुए बदमाश
उदयपुर 1 अक्टूबर 2025। मंगलवार रात को एक पूर्व सैनिक के साथ चेतक सर्कल पर लूट की वारदात हो गई। घटना उस समय हुई जब पूर्व सैनिक और वर्तमान में आरगेट कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर मनोहर सिंह अपने परिवार के साथ नीमच माता मंदिर से दर्शन करके अपने घर लौट रहे थे तभी चेतक सर्कल पर पहुंचने पर पीछे से एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार आए और बिरियानी हाउस के पास पहुंचने पर उनकी पत्नी के हाथ से बैग छीनने का प्रयास के दौरान उन्होंने उनकी पत्नी के चेहरे पर जोर से एक थप्पड़ भी मारा जिससे उनकी नाक से खून आने लगा। इस घटना से उबर पाए उससे पहले ही तीनों बदमाश बैग छीनकर फरार हो गए वहां पर मौजूद लोगों ने तीनों बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर तीनों फरार हो गये।
मनोहर सिंह ने अपने परिवार को चेतक सर्कल पर ही उतार दिया और खुद भी बदमाशों का पीछा किया लेकिन वह उन्हें पकड़ने में सफल नहीं हो पाए इसके बाद वह हाथीपोल थाने पहुंचे और उन्होंने पुलिस को पूरी घटना बताते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ लूट की घटना घटित करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट भी दर्ज कराई।

पुलिस ने रिपोर्ट मिलने के तुरंत बाद इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर तीन आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर तीन युवा तेजी से निकलते हुए दिखाएं दे रहे हैं हालांकि हाथीपोल थाने में मामला दर्ज हो गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पीड़ित मनोहर ने घटना के बाद अपना एक वीडियो भी जारी किया जिसमें उन्होंने अपने आप बीती बताएं जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार के साथ मंदिर में दर्शन कर कर घर लौट रहे थे कैसे पीछे से तीन युवक एक ही मोटरसाइकिल पर बैठकर आए उनका कहना था कि तीनों युवक नशे में लग रहे थे उन्होंने उनकी पत्नी पर हमला किया जिसमें उनकी पत्नी को चोट आई और हाथ से बैग छीन कर फरार हो गए घटना के बाद उनके दो बच्चे भी उनके साथ उनकी स्कूटी पर मौजूद थे बच्चे और पत्नी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने तुरंत कोई एक्शन नहीं लिया लेकिन उसके बाद उन्होंने अपने बच्चे और पत्नी को छोटे सर्किल पर उतारा और तुरंत आरोपियों का पीछा किया लेकिन इतनी देर में आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।