चिट फंड ठगी मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

50 से अधिक महिलाओं ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराने की मांग की।

 | 
Women submit memorandum to Udaipur SP seeking fair investigation into alleged ₹4 crore chit fund fraud.

 

Udaipur Times News, Crime News, Fraud News ,Women duped of money - उदयपुर 23 जुलाई 2026 । प्रतापनगर निवासी तनुजा मोटवानी और उनके जैसी कई ने पीड़ित महिलाओं ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़े मामले की निष्पक्ष जांच किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से कराने की मांग की है। 

ज्ञापन में बताया गया है कि प्रतापनगर थाने में जया उधानी और प्रदीप उधानी के खिलाफ दर्ज एफआईआर में 3 से 4 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पूर्व में दिए गए प्रतिवेदन में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, सीडीआर, व्हाट्सएप कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज तथा बैंक खातों की तकनीकी जांच कराने का अनुरोध किया गया था, लेकिन उस दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। UdaipurNews

ज्ञापन में राजस्थान हाईकोर्ट के 14 जुलाई 2026 के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।  FinancialFraud

शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि जांच में देरी के कारण महत्वपूर्ण साक्ष्य नष्ट हो सकते हैं तथा गवाह प्रभावित किए जा सकते हैं।

एसपी से मांग की गई है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रतापनगर थाने से हटाकर किसी वरिष्ठ एवं निष्पक्ष अधिकारी को सौंपी जाए तथा इलेक्ट्रॉनिक और बैंकिंग रिकॉर्ड सहित सभी तकनीकी साक्ष्यों को तत्काल सुरक्षित कर उनकी जांच कराई जाए।

तनुजा मोटवानी ने उदयपुर टाइम्स की टीम को बताया की प्रतापनगर की रहने वाली जया उधानी जो की क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर चलती थी ने करीब 4 साल पहले आस पास की महिलाओं को चिट - फंड  में पैसा निवेश करने और उसपर मोटा फायदा दिए जाने का प्रलोभन देकर करीब 50 से ज्यादा महिलाओं का पैसे चिट - फंड  में इन्वेस्ट करवाया था। इन पीड़ित महिलाओं में अधिकतर गृहणी और लोगों के घरों में काम करने वाली गरीब महिले शामिल हैं। CrimeNews

तनुजा मोटवानी ने बताया की आरोपी महिला प्रतापनगर इलाके में अपने पति के साथ रहती थी और आस पास में रहने वाली महिलाओं को प्रलोभन दिया करती थी , कुछ समय तक सब सामान्य था, लेकिन जब भी ये महिलाऐं आरोपी को पैसे लौटने की बात करती तो वो उन्हें कुछ समय रुक जाने और उनका पैसा बढ़ाकर देने की बात करके उन्हें चुप करा देती।  

 22 मई 2026 को आरोपी महिला जया उधानी अपने पति प्रदीप उधानी के साथ कही गायब हो गई है , जब उनसे फ़ोन पर संपर्क किया गया तो उनका फ़ोन भी बंद आया जिसपर सभी को दोनों आरोपी पति पत्नी पर उनके साथ धोका धड़ी करने की सनका हुई।  जब उन्होंने पता किया तो पता चला की दोनों अपना घर छोड़कर सभी महिलाओं का पैसा कर कहीं भाग गए हैं। 

इसपर उन्होंने प्रतापनगर थाने  में 29 मई 2026 को पति पत्नी दोनों के खिलाफ प्रताप नगर थाने में मामला दर्ज करवाया। लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चला। UdaipurCrime

वहीं  एक और पीड़िता ढीकली निवासी प्रेम मेघवाल में बताया की वह प्रताप नगर इलाके में रहने वाले लोगों के घरों में काम करके अपने घर का गुजरा करती है। और ऐसे ही वह आरोपी महिला के संपर्क में आई , उसकी प्रलोभन भरी बातों में आकर प्रेम ने पैसे निवेश करने के लिए हम कहा , उन्होंने बताया की उन्हें लगा की कुछ पैसा बच  जाएगा और कुछ पैसा बाद कर मिलेगा तो थोड़ा फायदा हो जाएगा।  इसी सोच के साथ उन्होंने पैसे आरोपी महिला को देना शुरू किया था।  प्रेम ने बताय की अब तक करीब 80 हजार रूपए वो दे चुकी है और उनकी जैसी कई और महिलाऐं है जो आरोपी की चिकनी चुपड़ी बातों में फंस गई। 

सभी पीड़ित महिलाऐं गुरुवार को एसपी से मिली , उन्होंने एसपी से इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के सुपरविजनमें इस मामले की जांच करवाने- और जल्द आरोपी दंपत्ति के बारे में पता लगाकर उन्हें गिरातफर कर लाने की मांग की, ताकि उन्हें उनका पैसा वापस मिल सके और आरोपी किसी और के साथ ऐसा धोका न कर सके।  
 #Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #CrimeNews #ChitFundScam #InvestmentFraud #FinancialFraud #PoliceInvestigation #WomenSafety #FraudCase #BreakingNews #IndiaNews #UdaipurCrime #JusticeForVictims

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News