उदयपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरातफरी
उदयपुर 30 मार्च 2026। जिला कोर्ट को बम से उड़ाने को धमकी मिली। मेल पर मिली धमकी जिसमे 1 बजे का समय लिखा हुआ हैं। जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो उदयपुर डिस्ट्रिक एवं सेशन कोर्ट में अफरा तफरी का माहौल हों गया।

इस धमकी के मिलने के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद लोग बाहर आ गए। सुरक्षा की दृष्टि से पूरा कोर्ट परिसर खाली करवा दिया गया है।

पुलिस को सुचना दी गयी जिस पर तुरंत भोपालपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीँ पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर डॉग स्कवाड को भी बुला लिया।

समाचार लिखे जाने तक पूरे कोर्ट परिसर की तलाशी ली जा रही है। फिलहाल इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं मिली है कि धमकी की किस बात से नाराज़ होकर दी गयी है। फिलहाल धमकी देने वाले का भी पता लगाया जा रहा है। मौके पर Emergency Response Team (ERT) के 20 कमांडो मौजूद है।
#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #BreakingNews #IndiaNews #CourtNews #SecurityAlert #BombThreat #PoliceUpdate #LocalNewsUdaipur
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
