Udaipur Crime News: अम्बामाता पुलिस की कार्रवाई, अवैध देशी पिस्टल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

 | 
Udaipur Ambamata Police Station crime update police arrest 19 year old in udaipur possessing illegal pistol

UdaipurTimes, 4 October 2026 | Udaipur Police Update: जिले में अपराधियों की धरपकड़ और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अम्बामाता थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर जिले में फायरिंग और अवैध हथियारों से जुड़े मामलों में चालानशुदा एवं सक्रिय अपराधियों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और नगर पश्चिम वृत्ताधिकारी राजेश यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय अपराधियों के संभावित ठिकानों पर दबिश और तलाशी की कार्रवाई कर रही थी। Udaipur Police News

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ब्रह्मपोल बड़ी मस्जिद वाली रोड पर साहिल खान नामक युवक के पास अवैध पिस्टल है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल ब्रह्मपोल मस्जिद के पास पहुंची और संदिग्ध युवक की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान साहिल खान पुत्र रमजान खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी सज्जन नगर, पानी की टंकी के पास, थाना अम्बामाता, उदयपुर के कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। Udaipur Crime News

पुलिस आरोपी से पिस्टल कहां से खरीदी गई, हथियार किसने उपलब्ध कराया और इसके पीछे कौन लोग जुड़े हैं, इस संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही अवैध हथियारों की सप्लाई और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News