Udaipur Crime: वाहन चोरी गैंग का शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पिकअप बरामद

 | 
Police arrest vehicle theft accused in Udaipur and recover stolen pickup vehicle in Sukher case

Udaipur Times, Crime News: 23 मई 2026। शहर के सुखेर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई पिकअप बरामद की है।

थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपी कैलाश पुत्र अम्बालाल निवासी मोरगी थाना गोगुन्दा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में वाहन चोरी की कई वारदातें स्वीकार की हैं। Crime News

मामला 28 अप्रैल 2026 का है, जब परिवादी चुन्नीलाल भोई ने मेरीयम मार्बल, अम्बेरी से अपनी पिकअप चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा एवं वृत्ताधिकारी राजेश यादव के सुपरविजन में टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। Crime News

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ उदयपुर, राजसमंद और पाली जिलों के विभिन्न थानों में वाहन चोरी सहित कई मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ भूपालपुरा, अम्बामाता, गोगुन्दा, फलासिया, हिरणमगरी सहित अन्य थानों में भी प्रकरण दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। Crime News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News