उदयपुर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार का इनामी साइबर आरोपी गिरफ्तार

 | 
arrest

Udaipur Times, Crime Update: 11 जून 2026। साइबर पुलिस थाना उदयपुर ने साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान "म्युल हंटर" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माधुरी वर्मा तथा पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी के सुपरविजन में साइबर थाना टीम ने कार्रवाई करते हुए ध्रुव पुत्र जितेन्द्र निवासी सर्वऋतु विलास, सूरजपोल, उदयपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी प्रतापनगर थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 535/2025 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी लंबे समय से फरार था।

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी साइबर पुलिस थाना उदयपुर में दर्ज कई अन्य मामलों में भी वांछित है। उसके खिलाफ प्रकरण संख्या 20/2026, 21/2026, 24/2026, 27/2026 और 28/2026 में भी धोखाधड़ी और साइबर अपराध से संबंधित धाराओं में मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी को 9 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य साइबर अपराधों और उसके नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News