7.79 लाख की साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार
उदयपुर साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, बैंक खाते में साइबर फ्रॉड से जुड़े 7.79 लाख रुपये जमा होने का खुलासा; नेटवर्क के अन्य सदस्यों की जांच जारी।
Udaipur Times News, Crime News, उदयपुर 22 जून 2026- उदयपुर साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक म्यूल अकाउंट धारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते का उपयोग साइबर फ्रॉड से प्राप्त राशि के लेनदेन के लिए किया जा रहा था।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा एवं माधुरी वर्मा के सुपरविजन तथा साइबर थाना प्रभारी विनय चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। Cyber Crime Udaipur
पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 05/26 की जांच के दौरान साइबर ठगी में उपयोग किए गए बैंक खाते के खाताधारक दीपेन्द्र सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी सेमलिया, जिला रतलाम (मध्य प्रदेश) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने नाम से बैंक खाता खुलवाकर उसकी बैंक किट, एटीएम कार्ड, चेकबुक, नेट बैंकिंग आईडी और पासवर्ड कमीशन के बदले अपने एक साथी को दे दिए थे। उक्त खाते में साइबर ठगी से संबंधित करीब 7 लाख 79 हजार 871 रुपये की राशि जमा की गई थी। Accused arrested for Cyber Crime
पुलिस मामले में आरोपी के अन्य साथियों और नेटवर्क की भूमिका की जांच कर रही है। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। Udaipur News
#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #UdaipurPolice #RajasthanPolice #CyberCrime #CyberFraud #CyberPolice #CrimeNews #BreakingNews #MadhyaPradesh #Ratlam #DigitalFraud #OnlineScam #IndiaNews #UdaipurUpdates #RajasthanUpdates #LatestNews #NewsUpdate #CyberSecurity
