उदयपुर डबल मर्डर: 2 आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर के बाघपुरा क्षेत्रकी है घटना 
 

 | 
arrest

उदयपुर 31 मार्च 2026 - ज़िले के बाघपुरा थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दूहन के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 44/2026 में धारा 191(2), 191(3), 126(2), 115(2), 109(1), 103(1)/190 बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी दिनेश पुत्र धन्ना निवासी पालियाखेड़ा और पुष्कर उर्फ टस्कर पुत्र मांगीलाल निवासी सेलाणा नीचला फला को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पूर्व में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 3 बाल अपचारियों को डिटेन किया गया है। घटना 13 मार्च 2026 की है, जब प्रार्थी आशीष पुत्र माघु निवासी चौखड़ी अपनी पत्नी के घर सेलाणा जा रहा था। वह अपने साथियों भैरूलाल और सुरेश के साथ मोटरसाइकिल पर था।

रास्ते में सेलाणा घाटी फला स्कूल के पास 10-12 लोगों ने मोटरसाइकिलों से आकर उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने पहले रास्ता रोककर विवाद किया और फिर चाकू, तलवार और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में सुरेश उर्फ सुखलाल और भैरूलाल पर गंभीर वार किए गए। हमलावरों ने बेरहमी से मारपीट की, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रार्थी किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने मामले में आगे की जांच जारी रखते हुए अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #CrimeNews #BreakingNews #DoubleMurder #PoliceAction #CrimeUpdate #LawAndOrder #IndiaNews #LatestNews #UdaipurCrime #RajasthanPolice #Investigation #BreakingIndia #NewsUpdate #PublicSafety

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News