उदयपुर के बुजुर्ग दंपति हत्या मामला - परिजनों ने 3 घंटे किया प्रदर्शन , पोते को संविधा पर नौकरी ,10 लाख मुआवजे के आश्वासन पर हुई सहमती

बुजुर्ग दंपति की घर मे रखे बक्से मे मिली थी लाश ,12 अगस्त से थे लापता 

 | 
Udaipur Double Murder Case

 

Udaipur Times News, Udiapur Crime News, Protest over Murder, उदयपुर 15 अगस्त 2026 -सायरा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग पति-पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले में शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एमबी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।

परिजनों ने मृतक दंपती के पोते को संविदा पर नौकरी देने, 10 लाख रुपये सरकारी योजना के तहत मुआवजा देने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों ने मांगें पूरी होने तक शव उठाने से इनकार कर दिया। Double Murder Udiaipur 

धरने की सूचना पर एडिशनल एसपी मुकुल शर्मा और डीएसपी छगन राजपुरोहित मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की बातचीत के बाद मांगों पर सहमति बनी। परिजनों को पोते को संविदा पर नौकरी, सरकारी योजना के तहत 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। Crime News Udaipur 

इस दौरान पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, भाजपा नेता रविंद्र श्रीमाली और विजय विप्लवी भी मौजूद रहे। पड़ोसी रमेश पालीवाल ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे तक उन्होंने बुजुर्ग दंपती को घर में देखा था। आशंका है कि इसके बाद देर रात दोनों की हत्या की गई। बुधवार सुबह दूध लेने पहुंचे तो घर का दरवाजा खुला मिला, लेकिन अंदर कोई नहीं था। दोपहर तक दंपती नहीं मिले तो बेटे को सूचना दी गई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

दो दिन तक आसपास तलाश के बाद घर से बक्से की तरफ से तेज बदबू आने लगी। Udaipur News

बिस्तर हटाकर बक्सा खुलवाया गया तो उसके अंदर दोनों के शव बड़ी पॉलीथिन में पैक मिले। पॉलीथिन पर टेप लगा हुआ था। पुलिस के अनुसार शवों पर कोई गहरा बाहरी घाव नहीं मिला है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News