उदयपुर अहमदाबाद हाइवे पर टैंकर ट्रक में जा घुसा, 1 की मौत 3 घायल
दूध से भरा टैंकर ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक में जा घुसा
| Jan 31, 2020, 11:28 IST
आज अलसुबह तड़के तीन बजे उदयपुर अहमदाबाद हाइवे पर स्थित तितरड़ी से सटे गोकुल विलेज के निकट एक भीषण दुर्घटना घटी।
उदयपुर 31 जनवरी 2020। आज अलसुबह तड़के तीन बजे उदयपुर अहमदाबाद हाइवे पर स्थित तितरड़ी से सटे गोकुल विलेज के निकट एक भीषण दुर्घटना घटी। एक दूध से भरा टैंकर ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक में जा घुसा। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।
हादसे के दौरान घायल लोगो को गीतांजलि अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उनका उपचार चल रहा है। वहीँ हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन में आग भी लग गई जिसे मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया।
बताया जाता है एक दूध से भरा टैंकर रोड पर ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक में जा घुसा जिससे यह हादसा कारित हुआ। हादसे के बाद हाइवे पर भारी जाम भी लग गया। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने खुलवाया।