नकली सोने का हार बेचकर दंपती से 6 लाख की ठगी
असली मोती दिखाकर जीता भरोसा, बाद में हार नकली निकला; पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Udaipur Times News, Crime News , उदयपुर 17 जुलाई 2026 उदयपुर में सोने का नकली हार दिखाकर एक दंपती से 6 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर आंगन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गोराणा झाड़ोल निवासी कैलाश पुत्र भंवरलाल तेली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ रेस्टोरेंट का संचालन करता है। 24 मई को एक युवक और उसके साथ एक व्यक्ति रेस्टोरेंट पर आए। FakeGoldScam
नाश्ता करने के दौरान युवक ने अपना नाम रवि प्रजापत बताया और कहा कि उन पर कर्ज है, इसलिए वे सोने का हार बेचना चाहते हैं। आरोपियों ने हार में से एक मोती निकालकर जांच करवाई, जो असली निकला। इसके बाद हार की कीमत 6 लाख रुपये तय हुई।
आरोपियों ने पैसे की व्यवस्था करने के बाद मिलने की बात कही और प्रतापनगर थाने के बाहर मिलने का स्थान तय किया। 31 मई की शाम पीड़ित अपनी पत्नी के साथ कार लेकर प्रतापनगर थाने के बाहर पहुंचा। CrimeNews
फोन करने पर दो पुरुष और एक महिला वहां पहुंचे। महिला को आरोपी ने अपनी मां बताया। तीनों पीड़ित की कार में बैठे और उसे सोने का हार देकर 6 लाख रुपये नकद ले लिए। जाते समय उन्होंने कहा कि किसी तरह की समस्या होने पर फोन कर लेना। कुछ समय बाद पीड़ित ने सोशल मीडिया पर नकली सोना बेचने वाले गिरोह की खबर और आरोपियों की तस्वीरें देखीं। CheatingCase
फोटो देखकर उसने आरोपियों को पहचान लिया। हार की दोबारा जांच कराने पर वह नकली निकला। आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनके फोन बंद मिले। पीड़ित की शिकायत पर आंगन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #CrimeNews #FakeGoldScam #GoldScam #FakeJewellery #FraudAlert #ScamAlert #CheatingCase #PoliceInvestigation #AanganPolice #PratapNagar #FinancialFraud #GoldFraud #BreakingNews #IndiaNews #StayAlert #UdaipurTimes
