उदयपुर में शादी का झांसा देकर 4.5 लाख की ठगी
कुछ दिन बाद दुल्हन जेवरात और नकदी लेकर फरार, पुलिस ने बिचौलियों की भूमिका की जांच शुरू की।
Udaipur Times News, Crime News, Honey Trap News, उदयपुर 9 जुलाई 2026 -जिले के झाड़ोल क्षेत्र में एक युवक को 4.50 लाख रुपये लेकर शादी कराने का झांसा देना महंगा पड़ गया।
आरोपी कथित दुल्हन शादी के कुछ ही समय बाद जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। Udaipur News
पुलिस के अनुसार, झाड़ोल निवासी युवक की शादी मध्य प्रदेश निवासी युवती से करवाई गई थी।
शादी के लिए बिचौलियों के माध्यम से करीब 4.50 लाख रुपये लिए गए। शादी के बाद दुल्हन कुछ दिन तक ससुराल में रही और फिर मौका पाकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा अन्य सामान लेकर फरार हो गई। पीड़ित परिवार ने काफी तलाश के बाद जब युवती का कोई सुराग नहीं मिला तो बिचौलियों से संपर्क किया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। Crime News
इसके बाद पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। Honey Trap
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शादी कराने वाले बिचौलियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #CrimeNews #FakeMarriage #MarriageScam #BrideFraud #Jhadol #PoliceInvestigation #IndiaNews #FraudCase #BreakingNews #WeddingScam #RajasthanPolice #LatestNews
