फर्जी UPSC एडमिट कार्ड से परीक्षा देने पहुंचा युवक गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा

चित्तौड़गढ़ निवासी आरोपी के पास से एक ग्राम अफीम बरामद, आवेदन फॉर्म भरना भूलने पर बनाया था फर्जी एडमिट कार्ड

 | 
Police arrest youth in Udaipur for attempting UPSC exam with fake admit card while recovering opium during search

उदयपुर 25 मई 2026 - संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा (IAS) प्रारंभिक परीक्षा में फर्जी एडमिट कार्ड के जरिए प्रवेश करने की कोशिश करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक ग्राम अफीम भी बरामद हुई है। सोमवार को पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायलय में पेश किया गया जहां  से उसे पुलिस कस्टडी रिमांड में भेजा गया है। 

सूरजपोल थाना अधिकारी रतन सिंह ने बताया कि आरोपी जयेश जाट निवासी चित्तौड़गढ़, राजकीय फतह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचा था। जांच के दौरान उसके एडमिट कार्ड पर संदेह होने पर पूछताछ की गई, जिसमें मामला फर्जी निकला।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवक UPSC परीक्षा का आवेदन फॉर्म भरना भूल गया था और आवेदन की अंतिम तिथि निकल जाने के कारण उसने फर्जी एडमिट कार्ड तैयार कर लिया। युवक ने अपने पिता को भी इस बारे में जानकारी नहीं दी और झूठ बोलकर बताया कि उसका परीक्षा केंद्र उदयपुर में आया है। इसके बाद वह 24 मई को पिता के साथ परीक्षा देने पहुंच गया।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक ग्राम अफीम भी बरामद हुई। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

सूरजपोल थाना अधिकारी रतन सिंह ने बताया की आईएसएम मामले की जांच सवीना थानाधिकारी गजवीर सिंह कर रहें है। 

 सवीना थानाधिकारी गजवीर सिंह ने कहा की इस मामले में गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां  से उसे 2 दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेजा गया है और पुलिस उस से इस मामले को लेकर और उसके पास मिले नशीले प्रदार्थ को लेकर पूछ ताछ कर रही है।  

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #UPSC #UPSCExam #UPSCPrelims #IASExam #CivilServicesExam #UdaipurPolice #CrimeNews #BreakingNews #Chittorgarh #RajasthanPolice #ExamFraud #UdaipurBreaking #LatestNews #Surajpol #RajasthanBreaking

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News