फतहनगर में सूने मकान से ₹65 लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी
परिजन सामाजिक कार्यक्रम में गए थे नाथद्वारा, चोर छत का जंगला खोलकर घर में घुसे और लाखों के आभूषण लेकर फरार हुए।
Udaipur Times News, Crime News ,उदयपुर 10 जून 2026 - जिले के फतहनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए मकान में छत के जंगले को खोलकर प्रवेश कर अंदर से करीब 65 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। परिजन अपनी बेटी के ससुराल नाथद्वारा में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में गए थे। पीछे चोर रस्सी की सहायता से घर में घुसकर चोरी कर ले गए। Udaipur News
पुलिस के अनुसार फतहनगर वार्ड 17 निवासी सुरेश सोनी की बेटी के ससुराल में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में गए थे, जिस कारण से घर पूरी तरह से सूना था।
सुरेश सोनी का बेटा गोपाल सोनी उदयपुर रेलवे में लोको पायलट के रूप में कार्यरत है तो वह उदयपुर था। रात को अज्ञात चोर आए और रस्सी की सहायता से मकान की छत पर गए और छत पर फोल्डिंग वाला जंगला लगा था। Crime News Udaipur
चोरों ने इस जंगले को खोला और घर में कूद गए। चोरों ने घर में सभी कमरों की जमकर तलाशी ली और अलमारियों के ताले तोड़कर अलमारियों का सारा सामान बिखेर दिया। चोरों ने दो कमरों की अलमारियों में रखे करीब 400 ग्राम सोने के जेवरात और करीब दो किलो चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह सुरेश सोनी के घर के पास में ही रहने वाले भाई गिरधारी सोनी ने अपनी छत से जंगला खुला देखा तो फोन कर बताया। Theft in Udaipur
बाहर लटक रही रस्सी को देखकर भी पड़ोसियों ने फोन कर सुरेश सोनी को सूचना दी, जिस पर वह नाथद्वारा से फतहनगर आए और देखा तो सारा सामान बिखरा था और लाखों के जेवरात गायब थे। पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाने से जाब्ता पहुंचा और मौका-मुआयना कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#Udaipur #UdaipurNews #Fatehnagar #Rajasthan #RajasthanNews #CrimeNews #BreakingNews #JewelryTheft #GoldJewelry #SilverJewelry #LocalNews #Mewar #UdaipurCity #NewsUpdate #IndiaNews
